मैनाठेर। एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को डराकर और बदनामी का भय दिखाकर काफी समय से दुष्कर्म किया जा रहा था। लगातार दबाव के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही जिससे उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक करीब छह-सात माह तक पीड़िता को अश्लील वीडियो को भय उसके साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती हो गयी। साथ ही बदनामी का डर दिखाकर किसी को बताने से मना भी किया। आरोप है लगातार भय और दबाव के कारण पीड़ित किसी को कुछ बताने से डरती रही। समय बीतने के साथ उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।