फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी डार्कजोन में, छह ब्लॉक सेमी क्रिटिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अगर आप पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो सचेत हो जाइये। सतर्कता नहीं बरती गई तो यह डार्कजोन में तब्दील हो जाएंगे। वजह यह है कि जिले के आठ ब्लॉकों में छह सेमी क्रिटिकल चल रहे हैं और एक ब्लॉक बिलारी डार्क जोन में है। जबकि शेष एक ब्लॉक सेफ जोन में है। अगर मंडल की बात करें तो भूगर्भ जल के मामले में सबसे बेहतर स्थिति बिजनौर की है। यहां स्थित 11 ब्लॉकों में से छह ब्लॉक सेफ जोन में हैं, लेकिन यहां एक ब्लॉक डार्क जोन में है। इसके अलावा अमरोहा में दो, संभल में सर्वाधिक चार ब्लॉक डार्क जोन में हैं।
मुरादाबाद का बिलारी ब्लॉक डार्क जोन में है। यहां भूगर्भ आहरण दर 97.97 है। छजलैट में 74.57, डिलारी में 85.28, कुंदरकी में 86.35, मुरादाबाद में 89.54, मूंढापांडे में 88.90, भगतपुर टांडा 81.00 है। यह छह ब्लॉक सेमी क्रिटिकल श्रेणी में पहुंच गए हैं। जबकि ठाकुरद्वारा में भूजल आहरण दर 66.60 है। जो सुरक्षित जोन में है।
विज्ञापन


अमरोहा जिले में धनौरा और गजरौला डार्कजोन में हैं। अमरोहा, गंगेश्वरी, जोया और हसनपुर सेमी क्रिटिकल श्रेणी में पहुंच गए हैं। यहां कोई भी ब्लॉक सेफ जोन में नहीं है।
रामपुर जिले में बिलासपुर, चमरौआ, मिलक, सईदनगर, शाहाबाद, स्वार कुल छह ब्लॉक हैं। गनीमत यह है कि यहां कोई भी ब्लॉक अभी डार्कजोन में पहुंचा है। लेकिन इनमें से शाहाबाद, स्वार, चमरौआ, मिलक और सइदनगर डार्कजोन की ओर बढ़ते हुए सेमी क्रिटिकल श्रेणी तक पहुंच गए हैं। सिर्फ बिलासपुर ब्लॉक सेफ जोन में है। बिलासपुर ब्लॉक में भूगर्भ आहरण दर 62.40 है। जबकि चमरौआ में 82.95, मिलक में 74.17, सैदनगर में 79.93, स्वार में 87.96 और शाहाबाद में 76.46 है।
संभल के आठ ब्लॉकों में संभल, बहजोई, बनियाखेड़ा और पवासा डार्क जोन में पहुंच गए हैं। जबकि जुनवाई, असमोली, गुन्नौर सेमी क्रिटिकल श्रेणी में पहुंच गए हैं। राजपुर ब्लॉक यहां सेफ जोन में है। 11 ब्लॉक वाले बिजनौर जिले में जालीपुर ब्लॉक डार्कजोन में पहुंच गया है। नेहटापुर, सेहोरा, नूरपुर, कोतवाली ब्लॉक सेमी क्रिटिकल हो गए हैं। यहां अफजलगढ़, धामपुर, हलदौर, मोहम्मदपुर देओमल तथा नजीबाबाद सेफ जोन में हैं।
भूजल आहरण दर और उसके हिसाब से श्रेणी
70 से नीचे सेफ जोन



71-91 सेमी क्रिटिकल
91-100 क्रिटिकल (डार्कजोन)

जस संरक्षण को दिया ज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में पानी के गिरते स्थल को रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति की ओर से अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल सौरभ शाह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाद में अधिशासी अभियंता सौरभ शाह को ज्ञापन दिया। जिसमें भूगर्भ जल रोकने आदि का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति के संस्थापक राम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष हरीबल्लभ देवरानी, पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट रमेश आर्य, एडवोकेट गोपाल कृष्ण द्विवेदी, शिखर सुमन आदि मौजूद रहे।

वर्ष 2015 से 2021 तक पानी का लेवल का उतार चढाव
2021 16.33 मीटर
2020 17.31 मीटर
2019 13.50 मीटर
2018 9.92 मीटर
2017 11.39 मीटर
2016 10.52मीटर
2015 11.27 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें