फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 12 घंटे में खुल गई स्वास्थ्य विभाग की लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को करूला के आबिद नगर टीला स्थित रहमत नर्सिंग होम को सील किया था। 12 घंटे बाद ही शनिवार को नर्सिंग होम की सील संचालक ने विभाग की अनुमति के बिना खोल ली। उसने डिप्टी सीएमओ पर रिश्वत मांगने और न मिलने पर कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नर्सिंग होम संचालक परवेज का कहना है कि हमारे पास सारे दस्तावेज उपलब्ध हैं। डिप्टी सीएमओ ने कुछ रुपयों की मांग रिश्वत के तौर पर की थी। उन्होंने मना कर दिया तो नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। ज्ञात हो कि डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार पर रिश्वत के आरोप का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिलारी में भी उनके सील लगाने के बाद संचालक ने क्लीनिक खोल लिया था और यही बात कही थी। इस मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र ने कहा कि करूला में रहमत नर्सिंग होम बिना पंजीकरण चलाया जा रहा था।संचालक के पास बीएनवाईएस की डिग्री है और वह एलोपैथ में प्रैक्टिस कर रहा था। उसके पास ड्रग लाइसेंस भी नहीं मिला लेकिन अस्पताल में भारी मात्रा में दवाएं पाई गईं। नर्सिंग होम में आठ मरीज भर्ती भी मिले। नियमानुसार सील लगाई गई थी। संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें