फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गमगीन माहौल में परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार

Fri, 23 Oct 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बुधवार की रात छजलैट थाना क्षेत्र में पेड़ से टकराकर गंभीर घायल होने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मरे बाइक चालक संजीव (34) निवासी मधपुरी इनायतपुरी थाना कांठ के शव का छजलैट पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम हाउस से आने पर संजीव के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मधपुरी इनायतपुरी के पूर्व प्रधान विजय सिंह सहित अन्य ने दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। बताया कि बुधवार की रात संजीव बाइक से अपने घर लौट रहा था, जब वह छजलैट के गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर स्थित राधा-स्वामी सत्संग आश्रम से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंचा था तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर पीआरवी 112 पुलिस उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां इलाज के दौरान बाइक चालक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें