फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा की हालत में हुआ सुधार, खाई सूजी की खीर 

Sun, 05 Jun 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
आरआरके पब्लिक  स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुई शिक्षिका श्रद्धा शर्मा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। शनिवार को उनकी तबियत में सुधार आने के बाद डाक्टरों ने उन्हें खाने की इजाजत दे दी। इसके साथ ही शाम को उन्हें ब्लड दिया गया। डाक्टरों ने सर्जरी के लिए परीक्षण भी किया। मंगल या बुधवार को उनकी हड्डी की सर्जरी की जा सकती है। 
विज्ञापन

 कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती श्रद्धा शर्मा की हालत में सुधार हो रहा है।

शनिवार को डाक्टरों की इजाजत के बाद परिजनों ने उन्हें सूजी की खीर की खिलाई। परिजनों ने उनसे बात की। हालांकि अभी भी श्रद्धा परिजनों से उनके साथ हुए हादसे के बारे में ही पूछ रही है। उन्हें अपने साथ हुई घटना याद नहीं है। शरीर में रिकवरी को देखते हुए शाम को दो यूनिट ब्लड दिया गया। डाक्टरों के अनुसार शरीर में अभी कमजोरी ज्यादा है। जिसके चलते ब्लड दिया गया है। ऐसे में उनकी पैर की सर्जरी भी नहीं हो सकती। इसके लिए दो तीन का इंतजार करना होगा।

मंगल या बुधवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। वहीं उनके श्रद्धा के बात करने और खीर खाने से  परिजनों का विश्वास भी बढ़ा है। शनिवार को अस्पताल में वे कुछ राहत में दिखाई दिए और तनाव से बाहर आए हैं। बच्चों भी खुश दिखाई दिए। सभी एक ही बात कह रहे थे बुरा समय था बीत गया। अब श्रद्धा जल्दी से ठीक होकर घर पहुंचे यही भगवान से प्रार्थना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें