फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य निवेश पर शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मंडल से एक मात्र शिक्षक हुए सम्मानित

Sat, 05 Sep 2020 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मोईनुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा में सुधार के लिए बरेली और मुरादाबाद मंडल से एक मात्र शिक्षक को मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली के आईआईटी भवन परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह सम्मान दिया गया। शिक्षक ने और अधिक मेहनत और लगन से स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है।

विज्ञापन


संभल के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी मोईनुल इस्लाम की वर्ष 1995 में शिक्षा विभाग में नौकरी लगी। पहले वह पुलिस विभाग में रहे, लेकिन नौकरी छोड़ दी। शिक्षा विभाग में आने के बाद उन्होंने शिक्षा के स्तर पर सुधार के लिए तमाम प्रयास किए। नतीजा यह रहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी अरविंदो सोसाइटी ने उनके कार्य और शिक्षा के स्तर पर शून्य निवेश पर किए गए बदलावों को सराहा।

साथ ही मेडल और प्रमाण पत्र के लिए उनका चयन किया। मुरादाबाद और बरेली मंडल में से सिर्फ इन्हीं का चयन हुआ। खास बात यह है कि जिस स्कूल में उन्होंने नौकरी शुरू की उस गांव में कोई ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था। उनके प्रयास और मेहनत से न सिर्फ शिक्षा के स्तर पर बदलाव आया बल्कि शिक्षा के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ा। इसी क्रम में दिल्ली के आईआईटी भवन परिसर में राष्ट्रीय कार्यशाला में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन


पदोन्नति होने पर शिक्षक गए तो रोए थे छात्र-छात्राएं
संभल। खग्गुपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मोईनुल इस्लाम जब पदोन्नति पर गए न सिर्फ बच्चे रोए बल्कि अभिभावकों की आंखों में भी आंसू छलक आए थे। उनका कहना था कि इतने अच्छे मास्टर जी नहीं मिल पाएंगे। अब ऐसी अच्छी पढ़ाई कैसे होगी।
विज्ञापन

फोटो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें