फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन करते हुए छह ट्रैक्टर टाली व जेसीबी पकड़ी

विज्ञापन
थाने के बाहर खड़ी मिटटी से लदी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर थाना पुलिस ने ग्राम देहरा कादरबख्श में मिटटी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े हैं। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे खनन अधिकारी ने मौका मुआयना किया। खनन अधिकारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विवेक यादव को सूचना मिली कि गांव देहरा कादर बख्श में मिटटी का अवैध खनन हो रहा है। पुलिस ने मौके से छह ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन पकड़ ली। एसडीएम की सूचना पर खनन अधिकारी अशोक कुमार गांव पहुचें और खनन का निरीक्षण किया। खेत मालिक को लेकर भी विवाद की स्थिति रही। खनन अधिकारी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें