फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदूषण फैला रहीं अवैध पीतल भट्ठियां, 13 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में अवैध रूप से संचालित पीतल भट्ठियां और ई-वेस्ट जलाकर वातावरण में प्रदूषण फैला रहीं इकाइयों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि निरीक्षण में 80 फैक्टरियों को चिह्नित कर लखनऊ रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शहर की हवा को प्रदूषित करने में ई-वेस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। पीतल भट्ठियों के नाम पर ई-कचरा जलाया जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता का कहना है कि शहर में बरवालान के अलावा ताजपुर माफी, रसूलपुर नगला खेम, भोजपुर में विभागीय टीम ने निरीक्षण किया था। यहां पर लगभग 80 ऐसी इकाइयां चिह्नित की गईं, जो रिहायशी इलाकों में चल रही थीं और इनके संचालन के लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी। इन इकाइयों द्वारा पर्यावरण मानकाें का उल्लंघन किया जा रहा था। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होने का खतरा है।
उन्होंने कहा कि सभी इकाइयों की रिपोर्ट लखनऊ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग को भेजी गई थी। वहां से अब तक 13 भट्ठियों के खिलाफ नोटिस जारी हो गए हैं। नोटिस के बाद मिलने वाला जवाब यदि संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें