फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः बंद स्कूल में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
अवैध हथियार
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के नाखनूका गांव स्थित बंद स्कूल में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। पुलिस ने स्कूल में छापा मार कर अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यहां से ट्यूशन पढ़ाने वाले दो शिक्षक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि लॉकडाउन के बाद से स्कूल बंद था। इसके बाद से ही यहां अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। स्कूल के बाहरी हिस्से में शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते थे और स्कूल के अंदर वाले हिस्से में फैक्टरी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि स्कूल संचालक समेत तीन आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें