फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्तिमा आज से, आती रहीं जमातें

Sat, 24 Dec 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
muslim - फोटो : getty
विज्ञापन
 संभल में तीन दिनी इज्तिमा का आगाज शनिवार से होगा। मुरादाबाद स्टेशन पर शुक्रवार दिन भर तबलीगी जमात के आने का सिलसिला चलता रहा। वालंटियरों ने स्टेशन के बाहर हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था भी संभाली। वहीं  अकीदतमंदों की सुविधा के लिए इंपीरियल तिराहे पर भी कैंप लगाया गया। 
विज्ञापन


शनिवार से शुरू होने वाला इज्तिमा 26 दिसंबर तक चलेगा। शुक्रवार को इज्तिमा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से तबलीगी जमात मुरादाबाद पहुंची। सुबह शुरू हुआ ये सिलसिला दिनभर चलता रहा। वहीं देर रात तक जमाते पहुंची।

स्टेशन से गाड़ियों से इन जमातों को संभल भेजा गया। इस दौरान स्टेशन के बाहर हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए वालंटियरों ने ट्रैफिक व्यवस्था में मदद की। स्टेशन के अलावा इंपीरियल तिराहे पर भी कैंप लगाया गया। सहारनपुर, रुड़की, बिहार, इलाहाबाद, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, आजमगढ़ सहित कई जिले के साथ दूसरे राज्यों की तबलीकी जमात शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें