फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में आईटीआई छात्र गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 06:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अपने बहनोई को सबक सिखाने के लिए आईटीआई छात्र आशुतोष मिश्रा ने दिल्ली एनएसजी हेड क्वार्टर में फोन कर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। आरोपी ने धमकी देने में जिस सिम का इस्तेमाल किया, उस सिम को बहनोई की आईडी से ही खरीदा था। इससे दिल्ली से मुरादाबाद तक हड़कंप मच गया। जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति और तीन बच्चों को नशा देकर किया बेहोश, प्रेमी के साथ भागी

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि दो दिन पहले एनएसजी हेड क्वार्टर दिल्ली में फोन कर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जीआरपी सर्विलांस सेल की टीम इस मामले की तफ्तीश में जुटी थी।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार दोपहर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आशुतोष मिश्रा निवासी गनुआपुर पाली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। उसके पिता सर्वेश कुमार मिश्रा रेलवे में पीडब्लूआई हैं और वह संभल में तैनात हैं, जबकि आरोपी का परिवार राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन पर सरकारी आवास में रहता है।

आरोपी के बहनोई  संजय कुमार रेलवे में कार्यरत है। आशुतोष के परिवार का बहनोई से विवाद चल रहा है। उसने बहनोई को सबक सिखाने के लिए उसकी ही आईडी से सिम खरीदकर एनएसजी हेड क्वार्टर में फोन कर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वो सिम और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जिसे धमकी देने में इस्तेमाल किया गया था। बुधवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें