फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इग्नू की परीक्षाएं 12 से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इग्नू की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। हिंदू कॉलेज मुरादाबाद स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर मंडल के लगभग 2000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अध्ययन केंद्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके अलावा औचक निरीक्षण हेतु रीजनल सेंटर नोएडा द्वारा सचल दल का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षार्थी अपना हाॅल टिकट और परीक्षा की समय सारिणी इग्नू की वेबसाइट से अवश्य डाउनलोड कर सकते हैं। यदि परीक्षा के दौरान हाॅल टिकट और इग्नू के वैध परिचय पत्र की मूल प्रति परीक्षार्थियों के पास नहीं होगी तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा 19 जुलाई 2025 तक चलेंगी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षिक सत्र जुलाई 2025 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश को इच्छुक विद्यार्थी प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 15 जुलाई 2025 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन

00
यह हैं कोर्स
- क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि गत वर्ष से इग्नू अध्ययन केंद्र हिन्दू कालेज मुरादाबाद पर एमए ज्योतिष, एमए भगवद्गीता, एमए हिन्दी, एमए मनोविज्ञान, एमए एप्लाइड उर्दू, एमए एंथ्रोपोलॉजी, बीलिब और एमलिब के कोर्स हैं। इसके साथ ही चार नए एमबीए कोर्स एमबीए लॉजिस्टिक, एमबीए सप्लाई चेन, एमबीए कंस्ट्रक्शन और एमबीए हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर में भी प्रवेश हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें