मुरादाबाद। ईपीसीएच की ओर से आयोजित वर्चुअल आईएचजीएफ दिल्ली मेला शरद ऋतु 2020 के 50वें संस्करण का बुधवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन वेबिनार और शिल्प प्रदर्शन किया गया। वहीं 25 वर्चुअल हॉल में लाइव शो किया गया।
केंद्र सरकार के सचिव (कपड़ा) रवि कपूर ने कहा कि वर्चुअल मेले के इस संस्करण के साथ उन निर्यातकों को जो अपने घरों, अपनी उत्पादन इकाइयों में फंसे हुए हैं, उनको मेले के माध्यम से व्यापार करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। इससे भारतीय हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिलेगा। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि देशभर के 110 कारीगर आर्टिस्टिक ब्लू पॉटरी, पालगढ़ महाराष्ट्र से वारली आर्ट, केरल के पारंपरिक, स्क्रूपाइन शिल्प, जयपुर की मीनाकारी, बनारस के लकड़ी के लाह के बर्तन, खिलौने जम्मू कश्मीर के शॉल जैसे उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं। इसके पूर्व ईपीसीएच महानिदेशक राकेश कुमार, कार्यकारी ईपीसीएच निदेशक आरके वर्मा, ईपीसीएच और प्रशासन समिति के सदस्यों की मौजदूगी में अध्यक्ष रवि के पासी ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला शरद ऋतु 2020 के 50वें संस्करण का शुभारंभ किया।