फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने देर रात बुलाई अफसरों की बैठक

विज्ञापन
IG convened a meeting of officers
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के संभावित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में पुलिस प्रबंधों और संसाधनों की समीक्षा के लिए आईजी रमित शर्मा ने बुधवार देर रात रेंज के सभी अपर पुलिस अधीक्षकों और प्रतिसार निरीक्षकों की बैठक ली। आईजी ने सभी जिलों को छह फुटिया क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के गठन का आदेश दिया है। इसमें सभी पुलिस कर्मी छह फीट लंबाई वाले होंगे। इन्हें ऑटोमैटिक असलहे और संसाधन दिए जाएंगे। प्रतिसार निरीक्षकों और पुलिस लाइन प्रभारियों से सभी जिलों में पुलिस के पास मौजूद संसाधनों के बारे में जानकारी ली गई है। जिन चीजों की कमी होगी उनके लिए शासन को डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा ने रेंज आफिस में हुई बैठक में रेंज में मौजूदा समय में कानून व्यवस्था की चुनौतियों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया। अयोध्या प्रकरण में आने जा रहे संभावित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा की गई तैयारियों के बारे में आईजी ने सभी जिलों से विस्तार से जानकारी ली। आईजी ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को सक्रिय कर अभी से पूरे माहौल पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। थाने से लेकर बीट स्तर तक सिपाहियों को सक्रिय करके पब्लिक के बीच रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हर छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखी जा सके। आईजी ने सोशल मीडिया की मानीटरिंग के लिए खास निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक संदेश सोशल साइट्स पर दिखने पर पुलिस को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। गांव से लेकर शहर की गलियों तक सुरक्षा का पूरा जाल बिछाकर क्यूआरटी के गठन का निर्र्देश दिया गया है। मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईजी ने विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह जनता के बीच में जाकर लोगों को समझाएं कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आए सभी लोग उसका हृदय से सम्मान करें।
खुफिया निगहबानी में संगठनों की गतिविधियां
मुरादाबाद। अयोध्या मामले को लेकर प्रमुख धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की अभी से निगहबानी शुरू कर दी गई है। संगठनों की गतिविधियों पर लोकल इंटेलीजेंस यूनिट से लेकर आईबी तक नजरें गढ़ाए हैं। संगठनों द्वारा फैसले के बाद की जा सकने वाली संभावित प्रतिक्रिया का आंकलन करके पुलिस अभी से उसकी तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें