फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद 30 तक नहीं सुधरी तो होगी दंडात्मक कार्रवाई : एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने चेताया कि 30 अप्रैल तक गेहूं खरीद में सुधार नहीं आया तो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। केंद्र प्रभारियों को खुद को बचाने के लिए कम से कम 200 क्विंटल प्रतिदिन गेहूं क्रय करना होगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और जिला खरीद अधिकारी गुलाब चंद्र ने अपने कार्यालय में केंद्र प्रभारियों और अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 10110.5 मीटरी टन की गेहूँ खरीद 1398 कृषकों से हुई है। समीक्षा से पता चला कि संस्था पीसीएफ के 14 केंद्रो पर, यूपीएसएस, मुरादाबाद के चार, पीसीयू के एक, एनसी सीएफ के दो, नैफेड के एक केंद्र से 22 गेहूँ कय केंद्रों पर 200 क्विंटल से भी कम खरीद की गई है। जबकि खरीद शुरू हुए हो माह बीत चुके हैं। एडीएम ने कहा कि 30 अप्रैल तक कम से कम 200 क्विंटल की खरीद प्रतिदिन नही हुई तो संबंधित केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा सकती है। 200 क्विंटल से कम खरीद होने पर संबंधित केंद्रों के प्रभारी प्रतिदिन शाम सात बजे कलक्ट्रेट में उच्चाधिकारियों के सामने हाजिर होंगे। बैठक में जिला प्रबंधक पीसीएफ, पीसीयू, एनसीसीएफ, मुरादाबाद को चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिन में केंद्रों पर खरीद में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो केंद्र प्रभारियों के साथ-साथ जिला प्रबंधक पीसीएफ के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिले में अभी तक 4387 कृषकों के पंजीयन हुए हैं। इसकी तुलना में 4360 किसानों के पंजीयन खरीद के लिए सत्यापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें