फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तापमान बढ़ा तो तीन गुना अधिक जलीं चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बढ़ते तापमान और तपिश के बीच लोगों की सेहत झुलसने लगी है। हर दिन नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती इस भीषण गर्मी में मौत के आंकड़ों भी बढ़ने लगे हैं। मौसम की तपिश श्मशान घाटों पर भी महसूस की जाने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में शवदाह गृहों में 22 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जो आम दिनों की तुलना में तीन गुना अधिक है। इसमें अधिकांश मौतें हार्ट अटैक से हुई हैं।
विज्ञापन

आग उगलते सूरज का खतरनाक प्रभाव सीधा लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिला है। भीषण गर्मी में युवा तक बेहोशी, चक्कर, घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, उल्टी, दस्त, कमजोरी, आंखों के सामने अंधेरा जैसी परेशानी से पीड़ित हो उठे। लू के थपेड़ों ने सबसे ज्यादा नुकसान शुगर, बीपी व दिल के मरीजों को पहुंचाया है। गर्मी के दुष्प्रभाव से कई लोग जान गवां बैठे। अंत्येष्टि स्थलों व कब्रिस्तानों का आंकड़ा इस बात की गवाही दे रहा है। शहर के शवदाह गृहों की बात करें तो यहां चौबीस घंटे में 22 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। जोकि आम दिनों से पांच गुना ज्यादा है। मोक्षधाम प्रबंधकों का कहना है कि पहले सभी जगह मिलाकर हर दिन औसतन तीन-चार शव आते थे। अब यह संख्या बढ़ गई है। इनमें अधिकतर की मौत हार्ट अटैक के कारण होना बताया गया है। लोकोशेड स्थित मोक्षधाम के कर्मचारी संजीव ने बताया कि शुक्रवार को 13 लोगों की मौत हुई थी। दस शवों की अंत्येष्टि में कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। तीन शवों को उन्होंने लालबाग स्थित श्मशान घाट पर दाह के लिए भेज दिया था। शनिवार को भी मोक्षधाम में दोपहर तक पांच शव आए। इसी तरह रामगंगा विहार स्थित श्मशान घाट पर भी दो शवों का अंतिम संस्कार किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि पहले प्रतिदिन दो या तीन शव यहां आते थे लेकिन दो दिनों से संख्या बढ़ गई है।



ईदगाह स्थित कब्रिस्तान में एक माह में दफन हुए 19 शव

ईदगाह स्थित कब्रिस्तान कमेटी के सदस्य एवं पार्षद राशिद हसन ने बताया कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बाद शहर में आम दिनों की अपेक्षा मृतकों संख्या में इजाफा हुआ है। पहले एक माह में 10-12 शव ईदगाह स्थित कब्रिस्तान में दफन होती थे, लेकिन जबसे गर्मी बढ़ी है, तबसे एक माह में 19 शव दफन हो चुके हैं। करुला स्थित कब्रिस्तान में कब्र की खुदाई करने वाले जाहिद ने बताया कि पहले हफ्ते में तीन से चार शव दफन होते थे। पिछले तीन दिन में दो बच्चे समेत छह लोगों के शव दफन किए गए हैं।
विज्ञापन



अस्पतालों में लगातार आ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज
निजी अस्पतालों में लगातार हीट स्ट्रोक के मरीज आ रहे हैं। लोग गर्मी के कारण चक्कर, बेहोशी, घबराहट, हाथ-पैरों में जलन, मुंह सूखना आदि लक्षण बता रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी लोग यही परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। 102 एंबुलेंस के पास भी गर्मी में बेहोशी के कई कॉल आ रहे हैं। जिला अस्पताल में फीवर वार्ड, संचारी वार्ड व कोल्ड रीम अलग बनाए गए हैं। हालांकि अब तक कोल्ड रूम में किसी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। जबकि अन्य वार्डों में बेड लगभग फुल हैं। हर दिन 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें