फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीवर नहीं जुड़ा तो कहीं नालियां गंदगी से लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए की कॉलोनी राम गंगा विहार फेज-2 के वाशिंदे भी कई तरह की समस्याओं से बेजार हैं। कोई गली खराब सड़क से तंग हैं तो कोई किसी के घरेलू पानी सीवर लाइन से नहीं जुड़ा है। कहीं नालियां भरी पड़ी हैं तो अधिकतर स्थानों पर कूड़े के ढेर परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि यहां लोगों को प्रत्येक घर से 100 रुपये महीने की दर से निजी लोगों से कचरे की सफाई करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एमडीए की ओर से राम गंगा विहार कॉलोनी फेज-2 को भी वर्ष 1999 से 2000 के बीच ही विकसित किया था। यहां प्लॉटिंग की थी। लोगों ने अपने मकान बना लिए लेकिन अभी भी दर्जनों प्लॉट खाली हैं, जिनमें लंबी लंबी खास खड़ी हैं, जो पड़ोसियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं, क्योंकि लोगों ने उन्हें डंपिंग ग्राउंड बना लिया है। यहां की सफाई न होने के कारण जहरीले कीड़े निकलते हैं, वहीं बदबू से भी पड़ोसियों को दिक्कत होती है। यह कॉलोनी एमडीए ने नगर निगम को हैंडओवर कर दी है, इसके बाद नगर निगम ने सड़कें तो बनाई हैं लेकिन एमडीए की ओर से बनाए गई सीवरलाइन तो कामयाब हुई नहीं, इसलिए निगम ने अलग से सीवर डाली है। काफी हद तक जलभराव की समस्या तो हल हो गई लेकिन कई गलियों में सड़कों की बदहाली व सफाई की अव्यवस्था अभी भी है।

टाइल्स ऊबड़खाबड़ होने से चलना दुश्वार
- राम गंगा विहार फेज-2 में एमडीए की बनाई सड़कें तो खत्म हो गई, निगम ने इन सड़कों पर टाइल्स लगाई है लेकिन वह काफी ऊबड़खाबड़ होने के कारण उन पर चलना दुश्वार हो रहा है।
विज्ञापन

- अतुल गोयल।

कॉलोनी की अधिक नालियां गंदगी से भरी हैं
- कॉलोनी की अधिकतर नालियां भरा पड़ी हैं, क्योंकि इनकी नियमित सफाई ही नहीं होती है। स्थानीय लोगों को चंदा करके बाहरी कर्मचारियों को बुलाई नालियों की सफाई करानी पड़ती है।
- रामवीर सिंह।

मेरे घर के सामने की सड़क लंबे समय से नहीं बनी
- राम गंगा विहार फेज 2 के अंदर ही केसरी कुंज कॉलोनी हैं, एमडीए से लेकर नगर निगम तक दोनों ने ही इस कॉलोनी को नजरंदाज किया है। मेरे घर के सामने की सड़क लंबे समय से नहीं बनी है।
- सुभाषचंद्र शर्मा।

जहां पैसे मिलते हैं, वहीं होती है सफाई
- नगर निगम के कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं लेकिन सिर्फ वहां की सफाई करते हैं, जो गृहस्वामी उन्हें पैसे देते हैं, जो कुछ देते नहीं, उनके सामने न कूड़ा उठाते हैं और न सफाई करते हैं।
- जगराज सिंह विश्नोई।

मंदिर पर भी कचरा नहीं उठता
- यह क्षेत्र सेक्टर 18 में आता है, इससे सटा क्षेत्र सेक्टर पांच का है, दोनों की सीमा पर हर हर महादेव मंदिर हैं, वहां भी गंदगी जमा रहती है, दोनों वार्डो के पार्षद एक दूसरे पर टालते रहते हैं।
-चंद्रहास कुमार हर्ष

करोड़ों की मेगा सीवर लाइन को दफन कर दिया
- यहां पर एमडीए ने एक 15 फुट गहरी मेगा सीवर लाइन बनाई थी, जिसके मैनहोल में सीढि़यां थी, लेकिन एमडीए ने करोड़ों रुपये की सीवरलाइन को बिना उपयोग के ही जमीन में दफन कर दिया।
- चंद्रभान सिंह।

खाली प्लॉटों की गंदगी से परेशानी
- कॉलोनी में खाली प्लाटों से भारी दिक्कत हैं, हर गली में दो चार प्लॉट सालों से खाली पड़े हैं, जिनमें लंबी लंबी घास के साथ कूड़ें के अंबार लगे हैं, जिसकी बदबू से आसपास के लोगों को दिक्कत होती है।
-राजीव रस्तोगी

- एमडीए ने दो दशक पहले जब कॉलोनी विकसित की थी, तो वहां सभी सुविधाएं भी थी लेकिन अब कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर की जा चुकी है, सड़क व सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर की है।
- संजय सत्संगी, डीआईपीआरओ, एमडीए।
-
- राम गंगा विहार फेज-02 में भी कई सड़कें बनवाई गई हैं, सीवर लाइन भी डाली गई है, सफाई भी लगातार कराई जा रही है, यदि कहीं कोई सड़क रह गई है तो वह शिकायत दें, तत्काल समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद अग्रवाल, मेयर, मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें