फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपने कार्यकाल में बिजलीघर बनवाया होता तो दिक्कत नहीं होती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी और भोजपुर बिजलीघर के जेई का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें जेई ने नेता जी कहा-काश, आप लोगों ने अपने समय में बिजलीघर बनवाया होता, तो आज इतनी परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मुरादाबाद देहात के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी और भोजपुर बिजलीघर के जेई की बातचीत हो रही है। पूर्व विधायक ने पीपलसाना बस्ती में बिजली नहीं आने की शिकायत की। पूर्व विधायक बोले-जेई साहब बस्ती के लोगों को क्यों परेशान कर रहे हैं, न फोन उठाते न बिजली देते है। जेई ने कहा कि बिजली तो ऊपर से आती है, हम तो शेड्यूल के हिसाब से बिजली का वितरण करते हैं।
पूर्व विधायक ने कटौती के बारे में पूछा तो जेई ने बताया कि 6 घंटे की कटौती होती है। पूर्व विधायक बोले कि मुख्यमंत्री तो कहते हैं कि 24 घंटे बिजली दी जा रही है। जेई ने जवाब दिया कि देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं। इसी बीच जेई ने कहा कि विधायक जी आप लोगों ने अपने समय में यदि बिजली घर बनवाया होता तो आज बिजली की दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें