फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में यदि आरोपी आरडीएक्स लाते तो बच नहीं पाते : डॉ. एसटी हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निलंबित सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि देश और सदन की सुरक्षा में सेंधमारी हुई। इस मुद्दे पर सवाल उठाया तो उनको सदन से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। यह पूरी तरह तानाशाही रवैया है।
विज्ञापन

निलंबित सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि सदन दिल्ली पुलिस के अंतर्गत है और देश के गृहमंत्री अमित शाह हैं। सभी लोगों ने देखा कि सदन की सुरक्षा में कैसे सेंधमारी हुई है। इस मामले में सवाल उठाने पर उनके साथ अन्य सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। यदि आरोपी सदन में गैस क्राकरी की जगह आरडीएक्स लाते तो सभी सांसद बच नहीं सकते थे। इस कारण सदन की सुरक्षा पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को बुलाया जा रहा था। वे सदन के बाहर बयान दे रहे थे, लेकिन पांच मिनट का जवाब देने के लिए सदन में नहीं आए। यह देश की जनता के लिए भी दुखद है। वे सदन की सुरक्षा में सेंध को अपनी जिम्मेदारी नहीं मान रहे हैं। ऐसे हालात में सवाल यह है कि प्रजातंत्र बचेगा या नहीं। जनता फैसला करेगी। हमारे बुजुर्गों ने देश को आजाद कराया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान दिया, लेकिन भाजपा लोकतंत्र की अनुयायी नहीं है। इससे साबित होता है कि जो बोलेगा उसे सजा मिलेगी। आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक भावनाएं भड़का कर वोट लेती है। पूरी तरह तानाशाही हावी है। इस मामले में विपक्षी दलों की बुधवार को बैठक होगी। इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें