फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सभी के नेता थे चौधरी चरण सिंहः लक्ष्मी नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि 23 दिसंबर को किसान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिलारी क्षेत्र में ऐतिहासिक जनसभा होगी। इस जनसभा में अपार भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में आए प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि वह बिलारी में आयोजित कार्यक्रम का जायजा लेने आए थे। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी वार्ता हुई है। 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौधरी चरण सिंह की 52 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एक सवाल के जवाब में गन्ना मंत्री ने कहा कि जाट वोटरों को साधने के लिए यह जनसभा नहीं है। क्योंकि चौधरी चरण सिंह सभी जातियों के नेता थे।

जयंत चौधरी के बुलाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में ट्रस्ट ने उनको और मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। यदि और कोई आना चाहता है तो कोई रोक नहीं है। सभी के लिए यह जनसभा है। इंडिया गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारी चार जातियां हैं। गरीबों का कल्याण सरकार का उद्देश्य है।
विज्ञापन

50 फ्यूज ट्रांसफार्मर से बल्ब नहीं जलता : गन्ना मंत्री
गन्ना मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक 50 फ्यूज ट्रांसफार्मरों जैसी है। फ्यूज ट्रांसफार्मर से एक बल्ब नहीं जलता है। पूरी दुनिया और पूरा देश नरेंद्र मोदी को नेता मानता है। पांच राज्यों के चुनाव में विपक्षी दलों की एकता सभी को दिखाई दिया है। भाजपा मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें इस बार जीतेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पूरी तैयारी कर रहे हैं। अखिलेश यादव पहले भी दावा करते थे लेकिन योगी सरकार बन गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें