फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खतरा भांपने आएगी आईसीएमआर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामुदायिक संक्रमण के खतरे को भांपने के लिए इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की टीम जल्द ही मुरादाबाद में भी आएगी। टीम हॉटस्पॉट इलाकों के अलावा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से रैंडम पूल सैंपलिंग करेगी। इसके नतीजों से संक्रमण के फैलाव का आंकलन हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लिहाज से मुरादाबाद प्रदेश में 9वें स्थान पर है। मुरादाबाद में 151 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। दूध, फल एवं सब्जी विक्रेता, गैस डिलीवरी मैन और निगरानी समिति के तीन लोगों के पॉजिटिव आने से सामुदायिक संक्रमण का खतरा और आशंका दोनों ही बढ़ गई हैं। देशभर में संक्रमण की मौजूदा स्थिति को भांपने के लिए इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च की टीमें रैंडम पूल सैंपलिंग कर रही हैं। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले में टीम सैंपल ले चुकी है। टीम के एक-दो दिन में मुरादाबाद आने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि टीम मुरादाबाद का सर्वे करेगी। अभी तक संक्रमित केस और स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के कार्यों की समीक्षा भी करेगी। हॉटस्पॉट इलाकों में संक्रमण को रोकने के लिए सुझाव भी देगी। सर्वे के बाद ही पूल सैंपलिंग की जाएगी। इसमें थोक मंडी से लेकर दूधियों, गैस डिलीवरी मैन, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के अलावा राहत सामग्री पहुंचाने वालों के सैंपल भी होंगे। टीम के मुरादाबाद पहुंचने को लेकर स्वास्थ्य विभाग कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

- आईसीएमआर की टीम प्रदेश के कई जिलों में सैंपलिंग कर रही है। मुरादाबाद आने की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। टीम के पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग पूरा सहयोग करेगा। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा और सैंपल बढ़ाने पर जोर
मुरादाबाद। सीएमओ डा. एमसी गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोरोना की रोकथाम के लिए बैठक हुई। इसमें जिला सर्विलांस अधिकारी के अलावा रोकथाम में लगी टीमों के मुखिया के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी मौजूद रहे। सीएमओ डा. गर्ग ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए माइक्रो प्लान बनाकर हर आशंकित का सैंपल और थर्मल स्क्रीनिंग बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में जिला सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी, डा. दीपक वर्मा, डा. जीएस मर्तोलिया, डा. रेशमा कुरैशी, डा. आरके सिंह, डा. कुलदीप सिंह, डा. एससी मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें