फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मैं डिप्रेशन में हूं, मरने जा रहा हूं... बोलकर युवक ने खाया कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। युवक द्वारा कीटनाशक खाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों और पुलिस में हड़कंप मच गया। युवक की लोकेशन की जानकारी मिलने पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सा दिलाने के बाद हायर सेंटर रेफर कराया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को महानगर के थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला पीतल नगरी निवासी मयंक ठाकुर पुत्र विनय ठाकुर द्वारा कीटनाशक गोली खाते हुए वीडियो वायरल किया गया। जिसमें युवक कह रहा है कि वह मुरादाबाद से 500 किलोमीटर की दूरी पर है। वह डिप्रेशन में है और बहुत परेशान है। वह मरने जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक एक डिब्बे से कीटनाशक की गोली निकालकर खा लेते है। वीडियो वायरल करने के बाद लोगों व पुलिस में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल करने के बाद युवक एक कार से गांव पीपलसाना के पास आ गया। जैसे ही लोगों ने गांव में देखा, तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संचय कुमार पांचाल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने इसकी सूचना कटघर पुलिस को भी दी। मौके पर कटघर पुलिस पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा कराई तथा युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर युवक के परिजन आ गए। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें