फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति ने गला घोंट कर की महिला की हत्या, आत्महत्या दर्शाने को फंदे पर लटका दिया शव

Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के तहारपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्रक चालक फाजिल ने अपनी पत्नी हुमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी के शव को दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मैनाठेर क्षेत्र के तहारपुर निवासी फाजिल ट्रक चालक है। करीब सात साल पहले उसकी शादी मैनाठेर क्षेत्र के डींगरपुर गांव निवासी इब्ने हसन की बेटी हुमा (25) के साथ हुई थी। हुमा के तीन बच्चे शान मोहम्मद, अबुजर और अबूतल्हा हैं। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक चालक फाजिल ने अपनी ससुराल में कॉल कर बताया कि हुमा ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। मायके वाले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने देखा की हुमा का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुला ली। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला घोंटकर हुमा की हत्या की गई है। हुमा के पिता इब्ने हसन ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात फाजिल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति फाजिल, ससुर साजिद, सास रेहाना और देवर जिलानी व रब्बानी के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें