फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने खुद को लगाई आग

Sat, 25 Oct 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे से कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तपुर हाशा में उस समय हड़कंप मच गया जबकि मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी अफजाल 30 वर्ष ने अपने पत्नी रूखसार 28 वर्ष पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और खुद के ऊपर भी पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इसी बीच दामाद का बचाव करने आए उसके ससुर इब्राहीम 55 वर्ष आग में बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे ससुर दामाद को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया है। बताते है कि तख्तपुर हाशा गांव निवासी मजूदर इब्राहीम सैफी ने बताया कि शनिवार को उसकी छोटी गुड़िया की पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम समाथल से बारात आनी है। बारात में शामिल होने के लिए तीन दिन से बड़ी बेटी रूखसार नूरपुर गांव से अपने चार बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। बताते है कि बृहस्पतिवार की शाम में अफजाल की उसकी पत्नी रूखसार से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी तो वह अपनी पत्नी को जबरन से घर ले जाने का प्रयास करने लगा लेकिन रूखसार ने छोटी बहन की शादी के बाद ससुराल को जाने की बात कहीं जिससे पति नाराज होकर अपने घर नूरपुर को चला गया। शुक्रंवार की शाम अफजाल अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी से किसी बात पर माफी मांगने की जिद करने लगा जिसके चलते दोनों कहासुनी हो गई। आरोप है कि अफजाल ने अपनी पत्नी रूखसार पर चाकू से हमला कर दिया और चाकू रूखसार की जांघ में लगा जिससे गहरा घाव हो गया। बताते है कि अफजाल ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से आग लगा ली तभी आग से घिरे दामाद को बचाने के दौड़े मजदूर इब्राहीम भी बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे ससुर दामाद और घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से झुलसे ससुर दामाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी पर लोगों में भीड़ जुटे रही। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन



सीएचसी में पुलिस ने झुलसे ससुर दामाद के बयान रिकॉर्ड किए तो जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने बयान लिए है। झुलसे अफजाल ने बताया कि अगर मेरी पत्नी मांग लेती तो बात इतनी नहीं होती। सवाल उठ रहा है कि झुलसे युवक के मन किसी प्रकार की गलत फहमी थी जिसकी वजह से शादी से पहले ही अपनी पत्नी और चार बच्चों को घर ले जाने की जिद कर रहा था। साथ ही पत्नी से माफी मंगवाना चाह रहा था। वहीं पत्नी भी अपने पति के मन का बहम बताती रही।

बारात आने के ऐन वक्त दुल्हन के पिता और बहनोई के आग में झुलसे और बड़ी बहन चाकू से हमले में घायल होने से घर में शादी की खुशियों को ग्रहण लग गया है और परिवार में चीत्कार मची हुई है। वहीं शादी की तैयारियों को झटका लग गया है। परिजन से झुलसे ससुर दामाद और महिला को इलाज कराने में जुटे हैं। हालाकि संभ्रांत लोग शनिवार को बेटी की आने वाली बारात में किसी तरह से कोई समस्या नहीं आने देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें