फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर किया तेजाब से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में पति द्वारा पत्नी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए दहेज के केस में समझौता न करने से नाराज होकर पति ने वारदात को अंजाम दिया। तेजाब से झुलसी महिला को रिश्तेदार जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह मामला चौधरी सराय में शनिवार की रात का है। चौधरी सराय में रहने वाली सीमा ने बताया कि उनकी बहन नीमा की शादी ढाई वर्ष पहले सरायतरीन निवासी सलमान से हुई थी। पति सलमान ने शादी के दो महीने बाद ही मारपीट कर उसे घर से भाग दिया। इस पर सलमान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह मामला दो वर्ष से न्यायालय में विचाराधीन है। सलमान इस मुकदमे में समझौते को दबाव बना रहा है। शनिवार रात को भी सलमान ने अचानक पहुंच कर दहेज के केस में समझौते के लिए दबाव बनाया। इससे इन्कार करने पर नीमा पर तेजाब फेंक दिया और भाग गया। नीमा का दायां हाथ और कमर झुलस गई है। उसे जिला अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना का कहना है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। अब महिला का आरोप है कि तेजाब से हमला किया है। महिला की तहरीर के आधार पर सरायतरीन निवासी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें