फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी महिला उसे न भुला पाई: पंचायत के बाद प्रेमी के हवाले कर दी बीवी, एक महीने पहले ही हुआ था विवाह

Thu, 13 Apr 2023 08:57 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)

सार

पति अपनी पत्नी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल आया था। पति को घर पर आया देख पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सैदनगर में पंचायत के बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। एक माह पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी अपने प्रेमी को नहीं भुला पा रही थी।

विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी युवती की शादी एक माह पहले मुरादाबाद क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। मंगलवार को पति अपनी पत्नी को बुलाने के लिए आया था। पति को घर पर आया देख पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब एक घंटे तक गांव में ड्रामा चलता रहा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो गांव के लोग पंचायत कराने की कोशिश करने लगे। पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह पति के साथ जाने तैयार नहीं हुई। पंचायत के बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। प्रेमी प्रेमिका का जोड़ा गांव से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें