फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को हुआ दूसरे से प्यार: पति ने आशिक के हवाले की पत्नी, कहा- जा जी ले जिंदगी, मैं बच्चों संग काट लूंगा जीवन

Fri, 25 Jul 2025 12:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)

सार

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2017 में मझोला के विकास नगर की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के सात साल तक दोनों खुश रहे। इसके बाद दोनों के बीच तीसरे की एंट्री होती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पति ने खुद महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। इसके बाद बोला- जा जीने अपनी जिंदगी। मैं अपने बच्चों के साथ ही आगे की जिंदगी बिता लूंगा। पुलिस चौकी में सुरक्षा के लिहाज से पति ने कागजी प्रक्रिया को पूरा किया और बाद में अपने घर चला गया। 

विज्ञापन

अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2017 में मझोला के विकास नगर की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के सात साल तक दोनों खुश रहे। 

2024 में ही युवक से महिला की हुई थी मुलाकात

21 मई 2024 को पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। पति और बच्चे गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी बीच महिला हर की पैड़ी पर बैठी थी। इस दौरान मुजफ्फरनगर निवासी युवक उसके पास आकर बैठ गया। 

दोनों में मामूली बात से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। बातों ही बातों में मोबाइल नंबर का आदान प्रदान कर लिया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनकी बात शुरू हो गई। बात शादी करने तक पहुंच गई। युवक मुरादाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने आया। 

यहां से महिला को अपने साथ ले गया। कुछ दिन बाद महिला और युवक को पति ने ढूंढ लिया। पत्नी को अपने साथ ले आया लेकिन कुछ दिन बाद फिर से महिला उसके साथ चली गई। फिर से प्रयास करने पर महिला वापस आ गई। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला फिर से जिद करने लगी कि उसे मुजफ्फरनगर जाना है। पति ने बताया कि बड़ा बेटा ट्यूशन गया था। उसने कहा कि बेटे को वापस आने दो लेकिन उसने बेटे को देखने को मना कर दिया। बोली वह मुजफ्फरनगर जा रही है। बृहस्पतिवार को महिला के प्रेमी को पुलिस चौकी में बुला लिया गया। पति-पत्नी को प्रेमी के हवाले कर अपने बेटों को लेकर चला गया।

यह भी पढ़ें- UP: बहरीन से आई मेकअप आर्टिस्ट...पूर्व प्रेमी से होटल में बनाए संबंध, बनाया वीडियो, सबकुछ देख रहा था कोई तीसरा

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें