फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाकबड़ा थाने में महिला को पति ने दिया तीन तलाक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को उसके पति ने पुलिस कर्मियों के सामने ही तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कैलसा रोड स्थित ईदगाह निवासी रोशन की शादी अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के सिनोरा रोड निवासी शाहिद के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद किसी न किसी बात को लेकर आये दिन झगड़े होने होने लगे। कई बार लोगों की पंचायत भी बैठी। कुछ दिनों तक मामला ठीक चलता रहा लेकिन उसके बाद फिर झगड़े शुरू हो जाते थे। आरोप है कि पति सहित ससुरालियों ने रोशन को मारपीट करके घर से निकाल दिया। बुधवार को रोशन ने अपने परिवार के साथ पाकबड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दूसरे पक्ष को फोन करके थाने बुला लिया। रोशन का पति शाहिद थाने आ गया। थोड़ी देर बैठने के बाद शाहिद ने पत्नी रोशन को थाने में पुलिस कर्मियों के सामने ही तीन तलाक बोल दिया। इतना सुनते ही रोशन रोने लगी। किसी तरह परिजनों ने उसे संभाला। पुलिस ने पति शाहिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पति शाहिद के खिलाफ तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में जमानती धाराएं होने के कारण उसे थाने से ही जमानत दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें