मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 2 अगस्त 2021 को उसकी शादी सलीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, देवर, सास ससुर ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। 14 मई को पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोलकर संबंध खत्म कर लिए। इसके बाद पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सलीम, सास परवीन, ससुर मोहम्मद नबी और देवर वसीम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ब्यूरो