फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिहार से दिल्ली, डिब्रूगढ़ से जम्मू के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिहार के बरौनी से आनंद विहार व असम के डिब्रुगढ़ से जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। बरौनी से आनंद विहार स्पेशल 28 मई से 29 जून को जबकि डिब्रुगढ़ से जम्मू तवी स्पेशल एक्सप्रेस 31 मई को चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन


छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बरौनी से (05231) गुरुवार व रविवार को शाम चार बजे चलेगी। रास्ते में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से चलकर गाजियाबाद होते हुए दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से शाम 4:15 बजे चलेगी। गाजियाबाद होते हुए रात 8 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

जबकि (05951 डिब्रुगढ़-जम्मूतवी एक्सप्रेस डिब्रुगढ़ से 31 मई को शाम 4:30 बजे चलेगी। विश्वनाथ चारली, अदलगगिरी, रंगिया, कोकराझार, न्यूजलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, खगरिया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, हरदोई, बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 8:38 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट होते हुए रात 9:10 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें