फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुलेट बाइक की मांग पूरी न करने पर पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बुलेट बाइक की मांग पूरी न करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने प्रेम संबंधों के चलते थाना कांठ के एक गांव निवासी के साथ 5 जून 2023 को निकाह किया था। उसके माता-पिता ने शादी में काफी दान दे दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। महिला का आरोप है कि कम दहेज को लेकर वे उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते रहते थे। महिला का आरोप है कि उसका जेठ उसे पर शुरू से ही बुरी नजर रखता था और छेड़खानी करता रहता था।
विज्ञापन

महिला के अनुसार 16 नवंबर की रात 8:00 बजे उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर उसके मायके वाले उसकी ससुराल में पहुंचे, किसी तरह उसे कमरे से निकाला। आरोप है कि उन्होंने उसके मायके वालों से बुलेट बाइक की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें