फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर पति दूसरों क साथ संबंध बनाने को करता है मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि पति जबरन शराब पिलाकर दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए मझोला थाने भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी पंद्रह साल पहले हुई थी। पति शराब पीने का आदी है। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसके हाथ पैर बांधकर जबरन शराब पिलाता है। इसके बाद उसके साथ घिनौनी हरकतें करता है। महिला ने बताया कि आरोपी पति अन्य लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए मझोला थाने में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें