फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के करीबी को दंडित किया जाए

Sat, 25 Jul 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री के चलते तीन साल से सुर्खियों में चला आ रहा चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम का हाईप्रोफाइल फेमिली ड्रामा अब अदालत की चौखट तक जा पहुंचा है। विधायक पहले ही तलाक के लिए फेमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। अब उनके पति ने भी विधायक पत्नी के करीबी पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कर उसे दंडित करने की गुहार लगाई है। विधायक के पति दिलीप वार्ष्णेय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दाखिल करके आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को करीब ढाई साल पहले उसके करीबी कार्यकर्ता के साथ बेडरूम में देखा था। मुकुल लगातार उनकी पत्नी के संपर्क में है। अदालत ने केस को पंजीकृत करते हुए सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें