फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के तानों से तंग आकर डॉक्टर पहुंचा थाने, जानें क्या होगा आगे

Thu, 10 Oct 2019 01:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक डाक्टर ने महिला थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें डाक्टर ने कहा कि उसके सिर के बाल झड़ गए हैं। जिसे लेकर उसकी पत्नी उससे कहती कि वह हैंडसम नहीं लगते। वह बूढ़े लगते हैं। पत्नी के इन तानों से डाक्टर परेशान है। अब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रहने वाले एक चिकित्सक ने महिला थाने में दी तहरीर में कहा कि बीस साल पहले उनकी शादी हुई थी। अब तक उसका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चलाता रहा। पत्नी और बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी की। किसी तरह की घर में कोई दिक्कत नहीं होने दी। उसने घर परिवार चलाने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत की। वह खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। अब उसके सिर के बाल झड़ चुके हैं। 

जिसे लेकर पत्नी बार बार उसे ताने देती है कि वह हैंडसम नहीं लगते। वह खुद को कम उम्र की बताती है और डाक्टर को बूढ़ा बोलती है। पत्नी के इस व्यवहार से डाक्टर आहत है। इसे लेकर आए दिन घर में झगड़ा रहने लगा। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह कहना है कि डाक्टर ने पत्नी की शिकायत की है। दोनों को थाने बुलाया गया है। उनकी काउंसलिंग की जाएगी। ताकी पत्नी पति हंसी खुशी से रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें