फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के प्रीत विहार खुशहालपुर में मंगलवार की रात पति पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। बुधवार की सुबह पत्नी पति की गर्दन पंखे से लटका देखकर सन्न रह गई। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि पति और पत्नी के बीच घरेलू मसलों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुहल्ला प्रीत विहार खुशहालपुर निवासी पवन सैनी (25) अपने परिवार से अलग पत्नी के साथ मकान के दूसरे तल पर रह रहा था। बुधवार की सुबह पत्नी कमरे में गई तो पति की गर्दन पंखे से लटकी थी। उसने साड़ी का फंदा बनाया था। पत्नी की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि पवन का अपनी पत्नी अखिलेश के साथ घरेलू समस्याओं को लेकर मंगलवार की शाम भी विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग अलग कमरों में सो गए थे। दोनों के बीच आपस में कई दिनों से अनबन चल रही थी। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर पति ने आत्महत्या की है। इस मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें