फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।झाड़ियों में मिले अज्ञात महिला के शव की बृहस्पतिवार को न केवल शिनाख्त हो गई बल्कि यह भी पता चला गया कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इसके अलावा इस वारदात में चौंकाने वाला राज सामने आया है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि इस महिला की मौत पांच दिन पहले हो चुकी है जबकि उसके पति ने बताया कि तीन दिन पहले वह गायब हुई थी। पुलिस अब यह जानने में जुट गई है कि जब महिला की मौत पहले ही हो गई थी तो उसकी गुमशुदगी बाद में क्यों दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार 24 अगस्त सुबह कटघर पुलिस ने सूचना पर नेशनल हाइवे के किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे महिला की शिनाख्त कांशीराम नगर निवासी मंतशा परवीन (30) पत्नी मौ. रफी के रूप में हुई। मंतशा के पति रफी और पिता जावेद खान ने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को परिजनोें को सौंप दिया।
रफी ने बताया कि मंतशा से उसकी शादी सन 2016 में हुई थी। उनके एक तीन साल का बेटा भी है। रफी के मुताबिक 23 अगस्त को सुबह ग्यारह बजे मंतशा घर से कहकर निकली थी कि किसी से पैसे लेने जा रही है। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी जिस पर घर के लोगों को चिंता होने लगी। उसे लगातार फोन किया लेकिन उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई। अगली सुुबह 24 अगस्त को मंतशा का मोबाइल बंद हो गया। एक दिन इंतजार के बाद 25 अगस्त को थाना मझोला में मंतशा के नाम से गुमशुदगी दर्ज करवा दी। रफी ने बताया कि अगस्त 27 को अखबार में अज्ञात महिला के शव की सूचना में उसके पहनावे के बारे में पढ़ा तो पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेज दिया जहां जाकर शव को देखा तो पाया कि वह मंतशा का शव है। परिजनों ने अभी तक हत्या की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बड़ा सवाल: 21 अगस्त को हुई है मौत तो 23 को कैसे हुई गायब
पति के बयान के अनुसार महिला 23 अगस्त को घर से गायब हुई। जबकि 26 को हुए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होने के साथ साथ यह भी खुलासा हुआ कि महिला की मौत करीब पांच दिन पहले हो चुकी है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो महिला की मौत 20 या 21 अगस्त को हुुुई। एक तथ्य यह भी है कि जब 23 तारीख को महिला गायब हुई थी तो 25 को गुमशुदगी दर्ज क्यों करवाई गई।
वर्जन
हमारे यहां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। शव की बरामदगी और पोस्टमार्टम कटघर पुलिस द्वारा कराया गया है और अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हीं के पास है। कटघर पुलिस जब पीएम रिपोर्ट हमें सुपुर्द कर देगी तो मामले को गुमशुदगी से हत्या में तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी- राकेश कुमार सिंह थाना प्रभारी मझोला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें