फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर ये हुआ

Thu, 19 Jan 2023 07:02 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे पति को एक महिला ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस बुला ली। पत्नी ने पति की महिला मित्र को जमकर खरी खोटी सुनाई और उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। पति को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हीरानगर में बृहस्पतिवार की दोपहर उसी मोहल्ला का रहने वाला एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहा था। जानकारी मिलने पर पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
उसने अपने पति की जमकर पिटाई की। पत्नी ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पति की महिला मित्र को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए और हंगामा होने लगा। पुलिस पति को अपने साथ थाने ले गई है। पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें