फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से छेड़खानी करने वाले युवक को पति ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में एक युवक ने पति के साथ जा रही महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला और उसके पति ने डंडे से युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना नगर के काशीपुर चुंगी के पास की बताई जा रही है। एक महिला अपने पति के साथ शाम को काशीपुर रोड की सड़क पर पैदल जा रही थी। तभी नशे में धुत एक युवक ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने युवक को समझाया लेकिन वह नहीं माना तो महिला ने डंडे से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। बाद में पति ने भी उसे जमकर पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। लेकिन इस बारे में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा का कहना है कि उन्हें किसी भी पक्ष की कोई शिकायत नहीं मिली है। मीडिया सेल से भी उन्हें इसकी जानकारी दी गई थी। उनका कहना है की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें