कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न के दौरान दस माह की विवाहिता सलोनी को तेज पिलाने की वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और ससुर को जेल भेज दिया है। यह घटना से पांच दिन पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हाशा नगला में हुई थी।
गौरतलब है कि मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पैपटपुरा निवासी रामपाल सिंह ने कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 21 सितंबर को उसकी बेटी सलोनी से अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग करते हुए पति समेत चार ससुराल वालों ने मारपीट कर प्रताड़ित करने और जान से मारने की नीयत से तेजाब पिलाने को आरोप लगाया था जिससे सलोनी की हालत बिगड़ गई और उसके मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान सलोनी ने दम तोड़ दिया था। मेरठ से मायके वाले शव लेकर थाने में पहुंचे और कार्रवाई की मांग करे लेकर हंगामा भी किया था जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद पति रोहित कुमार और ससुर चौखे सिंह को पकड़ लिया था। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या में आरोपी पिता-पुत्र का चालान कर जेल भेज दिया है।