ठाकुरद्वारा। नगर के कोचिंग सेंटर पर शिक्षक की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पहले परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिर बुधवार को उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन नगर के कोचिंग सेंटर पर पढ़ती है। कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने बाला दूसरे समुदाय का शिक्षक उसकी बहन पर काफी समय से गलत नजर रखता था। उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करता था। इस स्थिति के चलते छात्रा परेशान रहती थी। पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रही थी। बदनामी की डर से किसी को इस बारे मे भी नहीं बता पा रही थी। इससे परेशान होकर छात्रा छात्र ने तनाव में आकर घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ दो दिन पूर्व खा लिया था। छात्रा की हालत बिगड़ने का परिजनों ने उसे पहले नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की हालत में कुछ सुधार होने पर उसने परिजनों को जहर खाकर आत्महत्या के प्रयास का कारण बताया। बाद में परिजनों ने उसे बुधवार को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक गांव दारापुर निवासी मोहम्मद यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर के सहयोग से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।