फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति और त्याग से सफल होता है मनुष्य जीवन : पंडित मयंक

Fri, 29 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के प्रकटेश्वर शिव मंदिर लाडलाबाद में चल रही 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कथावाचक व लड्डू गोपाल सेवा समिति के संस्थापक पंडित मयंक शास्त्री ने श्रद्धालुओं को ज्ञान बांटते हुए कहा कि आज के युग में प्रभु की भक्ति करने से ही मनुष्य जीवन का सफल होना संभव है। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में लोभ, मोह का त्याग भी करना चाहिए। मनुष्य को अपना जीवन एक लक्ष्य समझकर जीना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को चौरासी लाख योनियों के बारे में भी विस्तार से बताया। इसी के साथ देवऋषि नारद को शिव भक्ति प्राप्ति की कथा सुनाई। अंत में आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हुए तीसरे दिन की कथा का समापन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह, मंदिर के महंत विजयनंद महाराज, व्यवस्थापक जयराज सिंह, प्रबंधक रामपाल सिंह, इमराम सिंह, जगराम सिंह, जगराम सिंह, उदल सिंह आदि सहित महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें