ठाकुरद्वारा। पंचायत सहायकों ने बृहस्पतिवार को फिर क्रॉप सर्वे का विरोध कर प्रदर्शन किया। इस सर्वे से मुक्त करने की मांग एसडीएम को ज्ञापन देकर की। इससे पहले भी पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे के प्रशिक्षण का बहिष्कार कर इसका विरोध किया था। एसडीएम, बीडीओ को ज्ञापन दिया था लेकिन डीएम और पंचायत विभाग के अधिकारियों की सख्ती के बाद उन्होंने बुधवार को तहसील सभागार में तहसीलदार से सर्वे कार्य का प्रशिक्षण लिया था लेकिन बृहस्पतिवार को फिर पंचायत सहायक सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को अपना ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वाले पंचायत सहायकों में जाने आलम, पूजा चौहान, मीनाक्षी, मुकुल यादव आदि शामिल रहे। संवाद