फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Fire: पीवीसी पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, खाली कराए गए 500 घर, चार घंटे मची रही अफरातफरी

Thu, 13 Feb 2025 06:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

Moradabad Fire News : मुरादाबाद में हनुमान मूर्ति तिराहे के पास पीवीसी पाइप और वाटर टैंक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग के चलते 500 घर खाली कराए गए और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
पाइप फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के हनुमान मूर्ति तिराहे के पास पंडित नगला बाईपास पर बृहस्पतिवार दोपहर सवा तीन बजे पीवीसी पाइप और वाटर टैंक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और जहरीला धुआं फैलाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीमों के साथ डीएम-एसएसपी भी माैके पर पहुंच गए और 500 घरों को खाली करा लिया। गोदाम में फंसे चौकीदार धर्मेंद्र और उनके परिवार को सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन

मौके पर बचाव दल मौजूद - फोटो : अमर उजाला

आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। चार घंटे बाद रात करीब सवा सात बजे आग बुझाई जा सकी। गनीमत रही कि अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई। कोतवाली के बुधबाजार निवासी सचिन मित्तल की बुध बाजार में पीवीसी पाइप और वाटर टैंक समेत अन्य सेनेटरी के सामान की दुकान है। हनुमान मूर्ति तिराहे के पास उन्होंने गोदाम बना रखा है।

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे गोदाम में चौकीदार धर्मेंद्र, उनकी पत्नी और पांच बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोदाम के पिछले हिस्से में आग लग गई और तेजी से आग पूरे गोदाम में फैल गई। पीवीसी पाइप और वाटर टैंक समेत अन्य सामान जलने से कुछ ही देर पूरा इलाका धुएं के आगोश में समा गया। आग देखकर आसपास के लोग आ गए और चाैकीदार और उनके परिवार को बाहर निकाल लिया।

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हनुमान मूर्ति तिराहे और दूसरी साइड में पंडित नगला तक धुआं-धुआं ही नजर आ रहा था। पांच किलोमीटर दूर से आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकीं। पंडित नगला-हनुमान मूर्ति बाईपास को बंद कर दिया गया।

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
संभल, रामपुर और अमरोहा से भी गाड़ियां बुला ली गईं। तब जाकर रात करीब सवा सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि गोदाम में भीषण आग लगी थी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दुकानों और मकानों में पड़ीं दरारें
पीवीसी पाइप के गोदाम में आग लगने से आसपास के मकानों और दुकानों में दरारें पड़ गईं। इससे घरों में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए। घरों से बाहर निकले तो धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। देहरी गांव, कमला विहार और बलदेव पुरी के 500 घरों को खाली करा लिया गया। रात आठ बजे के बाद लोग घरों में लाैटे।

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आग के कारण करीब 20 मकानों और दुकानों में दरारें आ गईं। सूरज, जय प्रकाश, छोटे प्रजापति, गीता और रीनू के मकान में भी दरारें आ गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक के जरिये लोगों से घरों से बाहर निकलने की अपील की। इस दौरान आसपास सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन उड़ाकर गोदाम का लिया जायजा
गोदाम में आग लगने की सूचना पर डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी माैके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर निकलवाने के साथ ही घटना स्थल को खाली कराया। गोदाम में लोगों के फंसे होने की आशंका में ड्रोन उड़ाकर गोदाम का जायजा लिया।

विज्ञापन

मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, जब अंदर कोई नहीं मिला तो राहत की सांस ली। जहरीला धुआं फैलाने से हनुमान मूर्ति तिराहे और दूसरी साइड में पंडित नगला तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मार्ग को बंद करा दिया। सिर्फ दमकल की गाड़ियों को आने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें