फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एचएस चड्ढा अंतरराष्ट्रीय टेनिस कप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ द्वारा संचालित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को एचएस चड्ढा अंतरराष्ट्रीय टेनिस कप का मुरादाबाद में आगाज हुआ। मास्टर वर्ग की इस प्रतियोगिता में थाईलैंड, आयरलैंड, चेक गणराज्य समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों के बीच विभिन्न आयु वर्गों में 29 मैच खेले गए।
विज्ञापन


डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस एकेडमी के पुलिस गेम्स क्लब में मुख्य अतिथि एकेडमी के डीआईजी बाबूराम ने प्रतियोगिता का आगाज किया। पहले दिन का पहला मैच करन दुग्गल व दिलीप मोहन के बीच होना था, इसमें करन दुग्गल को वॉकओवर मिला। दूससे मैच में डॉ. अतुल नाथ को वॉकओवर मिला।
तीसरे मैच में शिव मोहन शर्मा ने देवेंद्र चावला को 6-2, 6-4 से हराया। 50 वर्ष आयु वर्ग में हरेंद्र पवार ने ललित जोशी को 6-4, 10-2 से हराया। 45 वर्ष आयु वर्ग में अश्विन विकास ने मदन सिंह राठौर को 6-2, 6-0 से हराया। 55 वर्ष आयु वर्ग में शलभ अग्रवाल ने दिनेश चंद्र को 6-0, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने पूरन बिष्ट को 7-5, 6-0 से हराया। पुनीत सभरवाल ने आसिम बेग को 6-4, 10-7 से हराया। सुनील कुमार ने शोभित रस्तोगी को 6-1, 6-0 से हराया। अयाज शेख बनाम जीएस चड्ढा मैच में अयाज को वॉकओवर मिला। संतोष सिंह बनाम आनंद दीक्षित मैच में संतोष को वॉकओवर मिला। राहुल अग्रवाल ने सुधीर पांडे को 6-2, 7-5 से हराया। इस माैके पर एडिशनल एसपी हरेंद्र यादव मौजूद रहे।

अन्य विजेता
आयु वर्ग विजेता
50 प्रतिपाल सिंह
55 डॉ. अनुराग अग्रवाल
30 विविध गुलाटी
40 गौतम गड्गिल
30 मो. शादाब खान
60 दिलीप सिंह
45 अरुण कटारिया
40 अमर जगपति
45 मुनीश गुप्ता

यह रहे मौजूद
टेनिस एसोसिएशन के संरक्षक गुरजीत सिंह चड्ढा, अध्यक्ष संजीव जैन, आईटीएफ रेफरी एंटन डिसूजा, अनुज सोनी, डॉ. पीके गुप्ता, चरनजीत कपानी, टूर्नामेंट के सचिव अवनीश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें