फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब कैसे निकलें पीयूष, स्टेडियम में नहीं हैं खेल सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में खेल संसाधनों की कमी व क्रिकेट पिच खराब होने के कारण क्रिकेटरों की प्रतिभाएं सिसक रही हैं। ऐसे में भला अब पीयूष चावला जैसे क्रिकेटर जिले से कैसे निकले सकेंगे। क्रिकेट की पिच गड्ढों में तबदील हो गई है। इसके कारण खिलाड़ियों का अभ्यास नेट प्रैक्टिस तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में रोज 40 खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें तीन लड़कियां भी हैं। स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड पर बनी पिच मिट्टी नहीं पड़ने के कारण खराब हो चुकी है। इसके कारण खिलाड़ी ठीक से खेल नहीं पाते हैं। क्रिकेटर जैसे-तैसे अभ्यास कर रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि जिले में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैंं, लेकिन उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर के अभाव में वह अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
जिला खेल विभाग भी क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं कर रहा है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से सक्षम खिलाड़ी दूसरे जिलों और राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि न तो सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन क्रिकेटरों को उचित सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सोनकपुर स्टेडियम में मैदान की सतह भी समतल नहीं है।
विज्ञापन

00
2018 में आखिरी बार बनाई गई थी पिच
- खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान पर दो पिच होनी चाहिए, लेकिन यहां सिर्फ एक ही पिच है। वह भी आखिरी बार 2018 में बनाई गई थी। उसके बाद से पिच की मरम्मत तक नहीं कराई गई है। अब पिच मैदान से नीचे हो गई है। स्टेडियम की लाइटों की रोशनी कम होने की वजह से खिलाड़ी देर शाम तक अभ्यास भी नहीं कर पाते हैं।
00
खिलाड़ियों का दर्द
- क्रिकेट के विकास के लिए अलग से मैदान व टर्फ विकेट की आवश्यकता है। स्टेडियम के अभाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान छोटा होने से ठीक तरीके से तैयारी नहीं हो पाती है।- अभय
- लाइटों की रोशनी बेहद कम है, जिसके कारण शाम को जल्द ही अभ्यास खत्म करना होता है। लाइटों को दुरुस्त कराना चाहिए। सुबह स्कूल की वजह से अभ्यास नहीं कर पाते हैं।-फैजान
- सोनकपुर स्टेडियम की खराब स्थिति निराश करती है। हम प्रतिदिन अभ्यास करते हैं, लेकिन खराब पिच और मैदान की हालत से प्रदर्शन पर असर पड़ता है। खेल की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।- लवी पाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें