फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होटल कर्मचारी ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर होटल कर्मचारी ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह कमरे में अकेली सो रही थी। जबकि उसके पति और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मूंढापांडे के भदासना गांव निवासी आकाश उर्फ छोटू उसके कमरे घुस गया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी हाईवे के एक होटल पर काम करता है। आरोपी के भाग जाने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें