फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हुल्का देवी मंदिर के बाहर सड़क पर चला रहे थे अवैध स्टैंड, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कपूर कंपनी तिराहे के पास हुल्का देवी मंदिर के बाहर सड़क पर अवैध स्टैंड चला रहे पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से स्टैंड की पर्जियां और अन्य सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हर साल होली के अगले दिन से हुल्का देवी मंदिर पर मेेला लगता है। जिसमें हर रोज बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचते हैं। लोग अपने वाहन कपूर कंपनी तिराहे और फव्वारा चौक क बीच सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों ने यहां पांच-छह युवकों ने अवैध स्टैंड बना लिया और लोगों से वसूली शुरू कर दी थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले में सूचना मिली थी वाहन स्वामियों से अवैध वसूली की जा रही है। सड़क किनारे ही स्टैंड बना लिया है। जिससे कारण यहां बार बार जाम लग रहा है। रविवार रात पुलिस कर्मी सादा वर्दी में वाहन लेकर स्टैंड पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों से भी स्टैंड संचालकों ने बीस रुपये मांगे। पुलिस कर्मियों ने बीस रुपये देने से इन्कार किया तो स्टैंड संचालक भड़क गए और अभद्रता करने लगे। इसी दौरान अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और पांचों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे स्टैंड की पर्ची भी बरामद की गई है। पूछताछ करने पर युवकों की पहचान कांठ थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी पारुल सैनी, मझोला के लइान पार दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले प्रमोद कुमार, मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरैर निवासी विकास, रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के हजरत पुर निवासी अशोक सैनी और मझोला के लाइन पार रामलीला ग्राउंड निवासी सचिन हैं। पारुल भी वर्तमान में मझोला के लाइन पार प्रकाश नगर में रहता है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि एसआई ब्रजेश कुमार की तहरीर पर अवैध वसूली करने के मामले में पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें