फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट वेदर क्रिकेट : मॉडर्न पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता में शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता बनी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के यश व्यास को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, बेस्ट गेंदबाज शिरडी साईं पब्लिक स्कूल के राजस बने।
विज्ञापन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मैदान पर बुधवार को प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की टीम 12 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 60 रन ही बना सकी। इस तरह 46 रन से मैच जीतकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
इससे पहले सेमीफाइनल मैच में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने बोनी एनी पब्लिक स्कूल को 140 से हराकर और शिरडी साईं स्कूल ने वॉकओवर लेकर फाइनल में प्रवेश किया था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के यश व्यास ने प्रतियोगिता में 208 रन बनाए और छह विकेट हासिल किए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद और कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता टीम को 2500 और उपविजेता टीम को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें