फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी और एसएसपी में फोन पर हॉट टॉक

Sat, 04 Mar 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मोबाइल
विज्ञापन
दो आईपीएस अफसरों के बीच फोन पर हॉट टॉक का मामला सामने आया है। पीटीसी के आईजी से एक महिला रंगरूट ने शिकायत की थी कि उसे कोई फोन पर तंग कर रहा है। इस मामले में आईजी ने एसएसपी मुरादाबाद को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा शुक्रवार को कॉल कर मामले को गंभीरता से देखने को कहा। लेकिन एसएसपी ने बिना पीड़िता की लिखित शिकायत के किसी व्यक्ति की कॉल डिटेल निकलवाने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर दोनों अफसरों के बीच काफी देर तक फोन पर बात हुई। आईजी ने खुद को सीनियर बताते हुए एसएसपी पर रौब गांठना चाहा।

लेकिन एसएसपी ने नियम विरू द्घ तरीके से कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।  लेकिन बाद में लिखित शिकायत मिलने पर आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। पीटीएस के आईजी बीआर मीणा से किसी महिला रंगरूट ने शिकायत की थी कि उसे कोई फोन पर लंबे समय से तंग कर रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आईजी से लिखित शिकायत की थी। आईजी ने अपनी ओर से एक पत्र एसएसपी मुरादाबाद मनोज तिवारी को भेजा था। उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर को ट्रेस कर कार्रवाई करें। लेकिन एसएसपी ने पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया। तब शुक्रवार को आईजी ने एसएसपी को कॉल की।

उन्होंने खुद को आईजी बताते हुए एसएसपी से कहा कि उन्होंने एक पत्र भेज था। उनके सेंटर की एक महिला रंगरूट के मोबाइल पर अश्लील कॉलें आ रहीं हैं। उस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। तब एसएसपी ने आईजी से कहा कि वह पीड़िता की ओर से एक लिखित तहरीर दिला दें।

लेकिन आईजी ने साफ इंकार कर दिया कि पीड़िता तहरीर नहीं देगी। तब एसएसपी ने बिना पीड़िता की तहरीर के किसी की कॉल डिटेल निकलवाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों अफसरों के बीच फोन पर काफी देर तक हॉट टॉक हुई।

आईजी ने एसएसपी को उनके पद की याद दिलाई। लेकिन एसएसपी ने कहा कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि वह किस पद पर हैं। दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि आईजी ने इस मामले की शिकायत डीआईजी, आईजी बरेली और डीजीपी से भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें