फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोरस की छलांग सब पर भारी, रिमझिम का जलवा

विज्ञापन
मुरादाबाद मे 22वीं वर्षिक उ0 प्र0 घुड़सवारी प्रतियोगिता में छलांग लगाता घुड़सवार। संवाद न्यूज एजे
विज्ञापन
मुरादाबाद। 22 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस अश्वारोहण प्रतियोगिता का मंगलवार को डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के घुड़सवारी मैदान पर शुभारंभ हो गई। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले ही दिन मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। मुरादाबाद के मुकेश बाबू ने अश्व पोरस और रिमझिम पर सवार होकर स्वर्ण पदक व रजत पदक अपने नाम किया तो प्रशिक्षण जोन के ही भगवान सिंह ने अश्व मोंटीना पर सवार होकर कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षण जोन के ही राज नरेशअश्व अनंत पर सवार होकर चौथे स्थान पर आए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी रमित शर्मा ने सुबह नौ बजे रंग बिरंगे गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाकर किया। इसके बाद प्रदेश स्तर से प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट के दौरान मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। आरआईएमपी प्रेम बाबू द्वारा प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गयी। प्रतियोगिता में प्रयागराज, लखनऊ , अलीगढ़, आगरा, वाराणसी एवं प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 43 घोड़े एवं 24 घुड़सवार भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के आरंभ में टेंट पैंगिंग व्यक्तिगत एलिमिनेशन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें प्रयागराज, लखनऊ अलीगढ़ आगरा वाराणसी एवं प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद की टीमों ने भाग लिया। जिसके आधार पर अगले राउंड के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। टेंट पैंगिंग व्यक्तिगत एलिमिनेशन के प्रथम राउंड में 10 प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया। इसके उपरांत घुड़सवारी मैदान में शो जंपिंग नोविश की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसके बाद विजेताओं को चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक जीआरपी पीके तिवारी द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कर्नल सुशील बलवाडा कर्नल बीएस लाकड़ा कोर्स डिजाइनर एकलव्य शर्मा रहे। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक बसंत लाल संयुक्त निदेशक मौ. असलम खान, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार यादव, सुदेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक महीपाल सिंह, प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक संग्राम सिंह, प्रमोद शर्मा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस उपाधीक्षक उपनिरीक्षक एवं संस्था के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें